
धनंजय कुमार की रिपोर्ट,
खरौंधी (गढ़वा):- प्रखंड अंतर्गत भिक्षाटन एवं निमंत्रण कार्यक्रम का अंतिम चरण चल रहा है| विदित है कि आगामी 28 फरवरी को 51 असहाय कन्याओं का विवाह 81 विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही के कर कमल द्वारा होने जा रहा है| कुपा पंचायत के भाजपा संयोजक पप्पू विश्वकर्मा ने बताया कि भिक्षाटन एवं निमंत्रण कार्यक्रम का अंतिम पड़ाव चल रहा है।

आज हम लोग कुपा पंचायत के मेलवान टोला पर शेष बचे लोगों का निमंत्रण एवं भिक्षाटन कर रहे हैं|उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से लोगों में खुशी का माहौल है तथा आगामी 28 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।इस अवसर पर भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम है|इस मौके पर पप्पू विश्वकर्मा (भाजपा संयोजक कुपा पंचायत) बैजू साह, (पूर्व मुखिया),अर्जुन साह , अजीत साह,अरविंद ठाकुर,सुनदेव यादव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे|