गुब्बारे में गैस भरने वाले सिलेंडर में जोरदार धमाका:ऑटो चालक घायल

गुब्बारे में गैस भरने वाले सिलेंडर में जोरदार धमाका:ऑटो चालक घायल

Views: 2139
0 0
Read Time:1 Minute, 40 Second
गुब्बारे में गैस भरने वाले सिलेंडर में जोरदार धमाका:ऑटो चालक घायल

झारखंड:- सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर में आयोजित अखान जात्रा पूजा के दौरान मुख्य मार्ग पर मौजूद गुब्बारे में गैस भरने वाले सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया.इससे पास से गुजर रहा ऑटो चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया. घोड़ा बाबा मंदिर परिसर के बाहर मुख्य मार्ग पर लगे मेले में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिससे भगदड़ मच गई. इसके बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाला.धमाका इतना जोरदार था कि मुख्य मार्ग पर गुजरते ऑटो के पुर्जे टूटकर सीट पर बिखर गए. वहीं ऑटो चालक बुरी तरह से घायल होकर लहूलुहान हो गया. स्थानीय लोगों और मेला आयोजन समिति की ओर से घायल को उचित इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया है. गम्हरिया प्रखंड परिसर मुख्यालय से थोड़ी ही दूर पर मौजूद मुख्य मार्ग के किनारे घोड़ा बाबा मंदिर परिसर है, जिसे बोड़ाम थान के नाम से भी जाना जाता है. बताया जाता है कि बीते 200 सालों से हर साल मकर संक्रांति के एक दिन के बाद यहां पारंपरिक विधि से अखान जात्रा पूजा की जाती है.

Loading

गुब्बारे में गैस भरने वाले सिलेंडर में जोरदार धमाका:ऑटो चालक घायल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

झारखंड में शीतलहर कोहरे के साथ कल से बारिश की भी संभावना

झारखंड में शीतलहर कोहरे के साथ कल से बारिश की भी संभावना

मनिका विधान सभा के तीन महारथी हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने के लिए रांची रवाना

मनिका विधान सभा के तीन महारथी हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने के लिए रांची रवाना

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “गुब्बारे में गैस भरने वाले सिलेंडर में जोरदार धमाका:ऑटो चालक घायल

  1. Kyros Finance is redefining the DeFi investment landscape by offering secure, scalable, and high-yield crypto solutions. With a focus on decentralized financial tools, Kyros Finance provides users with staking, lending, and automated yield farming strategies to maximize returns. Whether you’re a retail investor or an institutional participant, Kyros Finance ensures efficient, transparent, and secure access to the world of decentralized finance. https://kyros.ink

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post