गोला रामगढ़
भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय मुख्य शर्मा आयुक्त (के) कार्यालय में मुख्य श्रमिक (के) धनबाद को पत्र लिखते हुए कहा है कि बी. एम. एल. कामता, आई.पी.एल. टोंनागातू, कामेश्वर एंलाईज कुसुमडी, मां अंबे एंलाईज कुसुमडीह, मेसर्स गोला मिनरल इंडस्ट्रीज तोयर, वनांचल कान्वेंट प्राइवेट लिमिटेड बनतारा गोला फैक्ट्री के द्वारा होने प्रदूषण को लेकर कुमार अमृतेश के.श्र.से सहायक श्रमायुक्त (कें) मुख्यालय नई दिल्ली ने कहा कि उपरोक्त विषय में रामगढ़ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी बिनू कुमार महतो युवा टाइगर द्वारा भेजी गयी।
आवती पत्रांक 90/BKMYT/23 दिनांक 04/12/2023 को अवलोकन करते हुए कहा कि पत्र की छायाप्रति आपको आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की रही है आवेदन पत्र में वर्णित तथ्यों को छानबीन करके उचित कार्यवाही करें और रिपोर्ट आवेदक के साथ-साथ इस कार्यालय को प्रस्तुत करें। और पत्र मुख्य श्रमायुक्त (कें) के अनुमोदन से जारी किया जा रहा है! सलंग्रक यथोपरि।रामगढ़ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी बिनू कुमार महतो युवा टाइगर ने कहा कि रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में हो रहे प्रदूषण को लेकर जो आवेदन दिए थे ।
तो भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय मुख्य श्रमायुक्त (कें) कार्यालय ने तुरंत उप मुख्य श्रमायुक्त (कें) धनबाद को आदेश करते हुए आवश्यक जांच कर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया मुझे पूर्ण विश्वास है कि गोला प्रखंड वासियों को प्रदूषण मुक्ति मिलेगी।