
पाकुड़
पाकुड़ जिला लिट्टीपाड़ा प्रखंड के तालपहाड़ी पंचायत के आदिवासी संस्कृतिक कला केन्द्र डुमरिया में रबी किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।आयोजित गोष्ठी में जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने किसानों के बीच रबी फसल से संबंधित तेलहन, दलहन,गेंहू,मक्का के उत्तम प्रभेद बुआई का सही समय,बीजो पचार एवं कीट व्याधी से बचाव के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया। वहीं एनएफएसएम के तकनीकी
सहायक चित्तरंजन सिन्हा ने रब्बी कर्मशाला कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से अगला कृषि के लिए जागरूक किया।प्रखंड कृषि पदाधिकारी केसी दास ने कृषि उपादान पर किसानों को मिलने वाले सब्सिडी के बारे में कृषकों के लाभकारी के लिए बताया गया। उप परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बीज वितरण एवं उद्यान विभाग से
मधुमक्खी पालन,मशरूम उत्पादन के साथ फलदार पौधों का किसानों के बीच बीज वितरण से संबंधित जानकारी दिये।मौके पर सोनू कुमार,मीनू हांसदा रामेश्वर मुर्मू सपन सोनल तिर्की के अलावे अन्य मौजूद थे।