बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख
कांग्रेस पार्टी शक्ति सुपर शी के स्टेट कोऑर्डिनेटर बनाए गए,
गुमला:-भारतीय युवा कांग्रेस प्रभारी श्री कृष्णअल्लावरू एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बी वी के अनुमोदन से झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुश्री निशा भगत शक्ति सुपर शी अभियान के स्टेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है ।
गुमला जिला कांग्रेस को विश्वास है कि आप कुशल और गतिशील नेतृत्व में संगठन और साथ में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना पूरा समय और ऊर्जा समर्पित करेंगे । मल्लिकार्जुन खड़गे सोनिया गांधी राहुल गांधी एवं झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के हाथों को मजबूत करेंगे ।
बधाई देने में गुमला जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चैतु उरांव, महामंत्री रामनिवास प्रसाद जिला के महासचिव फिरोज आलम जिला के उपाध्यक्ष विष्णु राम जिला महासचिव खालिद शाह कलम आलम राजू रंजन महतो ,जिला सचिव हंदू भगत मोहम्मद मुख्तार आजाद अंसारी बिंदेश्वर साहू डॉक्टर अशरफ साहब गुलाम सरवर भुवनेश्वर राम आदि विशेष रूप से शामिल हैं।