24 नवंबर से जिले में “आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वारा” कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।जिसके तहत विभिन्न प्रखंडों अंतर्गत 13 पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाना है, जिसकी सूची संलग्न है।जिले में “आपकी योजना, आपकी सरकार, सरकार आपके द्वारा” कार्यक्रम के तहत लगाए जाने वाले शिविर में जिले वासियों को सरकार की विभिन्न कल्याण कारी योजनाओं से ऑन द स्पॉट अच्छादित करने का कार्य किया जाएगा। आवेदक अपना आवेदन उक्त शिविर के दौरान जमा भी कर सकते हैं। इसके साथ ही इस शिविर के माध्यम से झारखंड सरकार की नई कल्याणकारी योजना ” अबुआ आवास योजना” के लिए भी आवेदन भरे जाएंगे, इस योजना के तहत आवास विहीन गरीब व्यक्तियों को अपना आवास बनाने हेतु सरकार की ओर से सहयता राशि प्रदान की जाएगी। इस शिविर के माध्यम से ही सभी आवेदनों को प्राप्त कर उसे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।अतः जिला प्रशासन की अपील है कि उक्त शिविर में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर सरकार को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें।