लातेहारःआगामी 15 नवंबर राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्य स्थापना दिवस को भव्य बनाने के लिए विविध कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।बैठक को संबोधित करते हए उपायुक्त ने कहा कि राज्य स्थापन दिवस का आयोजन धूम-धाम से किया जाएगा। इसके लिए सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वाहन करेंगे। इस दौरान बैठक में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा कर रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
प्रभात फेरी प्रात: 6:30 बजे निकालने का निर्णय लिया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राएं भाग लेंगे। कारगिल पार्क में प्रात: 8:00 बजे मल्यार्पण किया जायेगा तथा प्रात: 8:30 बजे से सदभावना मार्च कारगिल पार्क से समाहरणालय तक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। जिसमें स्थानीय कलाकारों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, नाटक एवं संगीत का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही स्कूली बच्चों के बीच पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिलास्तर पर विकास मेला का आयोजन किया जाएगा। विकास मेला में सरकार की कल्याणकारी योजना की जानकारी आमजनों को देने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा। साथ ही लाभुकों को परिसम्पति वितरित की जाएगी।बैठक में उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, जिला परिषद अध्यक्षा पूनम देवी, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार मो0 परवेज , अनुमंडल पदाधिकारी बिपिन कुमार दुबे , महुआडांड़, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।