Read Time:1 Minute, 17 Second
संवाददाता गुलाम मोहम्मद
धुकरी/सगमा:- धुरकी थाना क्षेत्र सगमा प्रखंड में शांति पुर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने को लेकर शुक्रवार को धुरकी पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया सगमा बाजार होते हुए विभिन्न जगहों एवं चौक चौराहों पर पहुंचा इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि ने बताया कि लोगों में सुरक्षा कि भावना स्थापित करने बाहर से आए सुरक्षा बलों को क्षेत्र भ्रमण कराने तथा लोगों को सचेत एवम् अगाह करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया ताकि क्षेत्र के लोग दुर्गा पूजा महोत्सव का त्योहार शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मना सकें फ्लैग मार्च के दौरान सगमा बीडीओ सत्यम कुमार धुरकी थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि एवं पुलिस के जवान शामिल थे।