भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का एलान, आज शाम 5 बजे से लागू
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा हो गई है। यह युद्धविराम आज शाम 5 बजे से प्रभाव में आ गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि दोनों देशों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने पर सहमति जताई है।