संवाददाता: अनुज तिवारी, सदर प्रखंड अंतर्गत सिंगरा खुर्द गांव के निवासी चंदू राम को भीम आर्मी की पलामू जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के प्रति वर्षों से समर्पित भाव से कार्य कर रहे चंदू राम ने सामाजिक न्याय और वंचितों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया है। उन्होंने कई आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाई और पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर पर उतारने का कार्य किया। पार्टी के इस समर्पण और प्रतिबद्धता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने चंदू राम को जिला अध्यक्ष पद की…