नगर उंटारी पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा गांव निवासी जयपाल पासवान का पुत्र मोहन पासवान है. पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल टांगी, खून लगा हुआ कपड़ा, जूता, डिस्पोजल गिलास एवं शराब के लिए इस्तेमाल किया गया प्लास्टिक का बोतल बरामद किया है. 15 नवंबर को 6:30 बजे नगर उंटारी थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा रेलवे लाइन के बीच एक अज्ञात शव मिलने की जानकारी पुलिस को मिली थी. इसके बाद शव की…