
लातेहारःजिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर पथ लातेहार के वंदना सभागार में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय मंत्री ब्रह्मा राव ,क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख राजेश प्रसाद एवं पलामू विभाग के निरीक्षक नीरज लाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।वंदना की शुरुआत राष्ट्रीय मंत्री के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई वंदना के उपरांत भैया /बहनों को संबोधित करते हुए ब्रह्मा राव ने अपने भारत देश के महान सपूतों के जीवन पर प्रकाश डाला।उन्होंने बाल दिवस ,शिक्षक दिवस, चिकित्सा दिवस एवं अभियंता दिवस मनाने के पीछे के उद्देश्यों और इन दिवसों के पीछे महान पुरुषों के कृतियों को भैया/ बहनों के सामने रखा।उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को चिकित्सा दिवस मनाते हैं चिकित्सक विधान चंद्र राय की याद में चिकित्सा दिवस मनाया जाता है। विधान चंद्र राय असाधारण प्रतिभा के नायक थे।
उन्होंने बताया कि पूरा भारत प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर इंजीनियर दिवस मनाता है। जो भारत के महान अभियंता सर यम मोझगुंडम विश्वर्या की याद में मनाया जाता है। सर यम मोझगुंडम विश्वर्य का जन्म ब्रिटिश काल में मैसूर रियासत में हुआ था। उन्होंने राष्ट्र के विकास हेतु पांच मंत्रो पर बल दिया ।
1.कड़ी मेहनत
- योजना पूर्वक कार्य
- निपुंतापूर्वक कार्य
- नम्रता पूर्ण व्यवहार
- समर्पण
स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत के महान सपूतों की जीवनी से हमें प्रेरणा लेनी है और जीवन में आत्मसात करनी है।इस कार्यक्रम में सभी आचार्य और दीदीजी गरिमामई उपस्थिति रही।लालबहादुर राम , शशिकांत पांडे , विजय पाठक , ओंकार नाथ सहाय , राधे श्याम मिश्र , ममता देवी , सुरेश ठाकुर , नीलम अंबशटा, रेणु गुप्ता , गीता कुमारी , गोपाल प्रसाद , रितेश रंजन गुप्ता , धर्मप्रकाश प्रसाद , पूनम गुप्ता , आलोक कुमार पांडेय , फूलचंद सिंह , कपिल देव प्रमाणिक , रविकांत पाठक , राकेश कुमार सिन्हा , रविन्द्र कुमार पांडेय , दीपक कुमार शर्मा , विकास कुमार गुप्ता , रजनी नाग , श्वेता श्रीवास्तव , यादव , अनुजा कुमारी , उपासना कुमारी , शिल्पा पाठक, आकाश कुमार सेन,दीपक कुमार दास,मधु जी,खुशबू तिवारी उपस्थित थे।