Views: 77
0 0
लातेहार सदरअस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग, कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लातेहार सदरअस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग, कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

लातेहार। जिले के सदर अस्पताल में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल के ममता वाहन सेल में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय कई लोग कॉल सेंटर और आसपास मौजूद थे। अचानक उठी लपटों को देखकर लोग घबरा गए और इधर-उधर…

लातेहार सदरअस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग, कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Read Time:1 Minute, 13 Second
लातेहार सदरअस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग, कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

लातेहार। जिले के सदर अस्पताल में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अस्पताल के ममता वाहन सेल में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय कई लोग कॉल सेंटर और आसपास मौजूद थे। अचानक उठी लपटों को देखकर लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ममता वाहन सेल के कॉल सेंटर में कार्यरत एक कर्मचारी ने जैसे ही पंखा चालू किया, उसमें शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। स्थिति बिगड़ने से पहले ही अस्पताल कर्मियों ने सूझबूझ और सक्रियता का परिचय दिया। उन्होंने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया।

वहीं, स्थानीय लोगों और अस्पताल कर्मियों ने राहत की सांस ली कि यह हादसा समय रहते टल गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports