Views: 385
0 0
बिजली के तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

बिजली के तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

रिपोर्टिंग : प्रेम कुमार साहू, घाघरा गुमला घाघरा थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी वृद्ध तेम्बा उरांव (65 वर्ष) की मौत बुधवार को बिजली के तार की चपेट में आने से हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के पुत्र मोहन उरांव ने बताया कि घटना के समय घर…

बिजली के तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
Read Time:2 Minute, 8 Second
बिजली के तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

रिपोर्टिंग : प्रेम कुमार साहू, घाघरा गुमला

घाघरा थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी वृद्ध तेम्बा उरांव (65 वर्ष) की मौत बुधवार को बिजली के तार की चपेट में आने से हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक के पुत्र मोहन उरांव ने बताया कि घटना के समय घर के लोग बाहर गए हुए थे। जब वह परिजनों संग वापस लौटा तो राहगीरों से सूचना मिली कि उसके पिता बिजली के तार में फंसे हुए हैं। सूचना पाकर वह तत्काल घटनास्थल पहुँचा। वहां उसने देखा कि बंधन लोहार के तालाब के पास तेम्बा उरांव तार से लिपटे हुए बेसुध पड़े हैं।

मोहन उरांव ने आगे बताया कि उसके पिता रोजाना की तरह मवेशी चराने गए थे। उसी दौरान अचानक बिजली के तार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

घटना की जानकारी परिजनों को देर से मिली। इसके बाद रात में ही स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी गई। गुरुवार सुबह पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर थाना परिसर ले आयी। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया।

गांव के लोगों ने बताया कि तेम्बा उरांव शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और प्रतिदिन मवेशियों को चराने जाया करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports