Views: 270
0 0
झारखंड शराब घोटाला : 92 दिनों बाद वरीय IAS विनय चौबे को...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

झारखंड शराब घोटाला : 92 दिनों बाद वरीय IAS विनय चौबे को मिली जमानत

रांची। झारखंड शराब घोटाला मामले में पिछले 92 दिनों से जेल में बंद वरीय आईएएस अधिकारी विनय चौबे को बड़ी राहत मिली है। एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की विशेष अदालत ने सोमवार को उन्हें सशर्त जमानत प्रदान की। अदालत ने आदेश दिया कि विनय चौबे को 25-25 हजार रुपये के दो निजी मुचलके जमा करने…

झारखंड शराब घोटाला : 92 दिनों बाद वरीय IAS विनय चौबे को मिली जमानत
Read Time:1 Minute, 33 Second
झारखंड शराब घोटाला : 92 दिनों बाद वरीय IAS विनय चौबे को मिली जमानत

रांची।

झारखंड शराब घोटाला मामले में पिछले 92 दिनों से जेल में बंद वरीय आईएएस अधिकारी विनय चौबे को बड़ी राहत मिली है। एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की विशेष अदालत ने सोमवार को उन्हें सशर्त जमानत प्रदान की।

अदालत ने आदेश दिया कि विनय चौबे को 25-25 हजार रुपये के दो निजी मुचलके जमा करने होंगे। उन्हें भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 187(2) के तहत डिफॉल्ट बेल दी गई है।

मामले में चौबे की ओर से अधिवक्ता देवेश आजमानी ने पैरवी की। कोर्ट ने पाया कि 90 दिनों की कानूनी समयसीमा पूरी होने के बाद भी अभियोजन पक्ष चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाया, जिसके आधार पर आरोपी को जमानत का अधिकार मिल गया। इसी नियम के तहत विनय चौबे को राहत दी गई।

गौरतलब है कि झारखंड शराब घोटाले में एसीबी ने कई छापेमारी की थी और कई अधिकारियों व कारोबारियों पर कार्रवाई की थी। इसी क्रम में विनय चौबे की गिरफ्तारी हुई थी। फिलहाल उन्हें अदालत से जमानत तो मिल गई है, लेकिन आगे की कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports