
जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो को लगातार तीसरी बार संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है,।
नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उक्त सम्मान प्रदान किया गया।
गौरतलब हो कि यह पुरस्कार संसदीय लोकतंत्र में उत्कृष्ट और निरंतर योगदान के लिए दिया जाता है। इसकी स्थापना 2010 में प्राइम पॉइंट फाउंडेशन और ई-मैगजीन ‘प्रीसेंस’ द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सुझाव पर की गई थी। अब तक 14 संस्करणों में कुल 125 पुरस्कार प्रदान किए जा चुके हैं।
नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र भवन में सम्पन्न हुए एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किये। यह सम्मान ना केवल जमशेदपुर वासियों के लिए बल्कि पूरे झारखंड वासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण था।
सांसद बिद्युत बरण महतो ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनकी जिम्मेदारी को और भी बढ़ाता है। वे अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझते हैं और उनका समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।