गोमिया:पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया के विद्यार्थियों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय रैंक और स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।
अंतर्राष्ट्रीय रैंक धारक छात्र:
कक्षा IV-D के छात्रों ने विशेष उपलब्धि हासिल की।
- अंकित राज – प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) + ₹1000 का उपहार
- रियान अंसारी – प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) + ₹1000 का उपहार
- यश श्रीवास्तव – प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) + ₹1000 का उपहार
- सरोज महतो – प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) + ₹1000 का उपहार
- एलेक्स हेम्ब्रम – तृतीय स्थान (कांस्य पदक) + ₹1000 का उपहार
‘गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन’ प्राप्त करने वाले छात्र:
- रिद्धि जायसवाल – कक्षा X-L – गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन + ₹500 का उपहार
- मानशी नायक – कक्षा IX-L – गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन
- अभिशिक्ता जाना – कक्षा IV-A – गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन
- कुमारी नीलाक्षी – कक्षा IV-B – गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन
- दिव्यांका सिंह – कक्षा IV-C – गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन
अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान ओलंपियाड:
अभिरूप चक्रवर्ती (कक्षा VII-B) ने अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान ओलंपियाड में ‘गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन’ प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
गोमिया विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने भी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।
वहीं आईईपीएल ओरिका, गोमिया के महाप्रबंधक अभिषेक विश्वास ने भी छात्रों को बधाई देते हुए विद्यालय की सराहना की, जो विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारकर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का अवसर दे रहा है।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।