अवैध खनन व परिवहन पर अभियान चलाकर सख्त अंकुश लगाया जाए: उपायुक्त

अवैध खनन व परिवहन पर अभियान चलाकर सख्त अंकुश लगाया जाए: उपायुक्त

Views: 1
0 0
Read Time:5 Minute, 17 Second
अवैध खनन व परिवहन पर अभियान चलाकर सख्त अंकुश लगाया जाए: उपायुक्त
  • जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई के निर्देश

पाकुड़ :समाहरणालय स्थित सभागार में रविवार को उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अवैध कोयला, पत्थर एवं बालू खनन, अवैध भंडारण तथा अवैध खनिज परिवहन की रोकथाम को लेकर चल रहे अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सतत, सघन एवं सख्त अभियानात्मक कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के मामलों में जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जिला खनन पदाधिकारी, पाकुड़ द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप 99.01 प्रतिशत खनन राजस्व की वसूली की गई है। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित 1770.12 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 31 जनवरी 2026 तक 1712.5 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है, जो लक्ष्य का 96.74 प्रतिशत है। इस पर संतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि पत्थर खनिज के क्षेत्र में राजस्व वसूली को और अधिक सुदृढ़ करते हुए लक्ष्य से अधिक समाहरण सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, खनन निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अवैध खनन एवं खनिज परिवहन से जुड़े सभी मामलों में अभियान चलाकर प्राथमिकी दर्ज करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से अमड़ापाड़ा एवं महेशपुर क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना प्रभारी, सिमलौंग को कोयला एवं बालू के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाने तथा दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि जिन खनन पट्टों की अवधि समाप्त हो चुकी है, उनकी स्थलीय जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित क्षेत्रों में किसी प्रकार का अवैध खनन संचालित न हो। यदि ऐसा पाया जाता है तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने निर्देश दिया कि मालपहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चेंगाडांगा क्षेत्र से होकर गुजरने वाले खनिज लदे वाहनों की जांच हेतु आगामी 10 फरवरी तक उपयुक्त स्थान पर नया चेकनाका स्थापित किया जाए।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से श्रम अधीक्षक, संबंधित अंचलाधिकारी, खनन निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि जिले में संचालित बंगला ईंट भट्ठों की संयुक्त जांच की जाए तथा अवैध कोयला उपयोग या बाल श्रम पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, मुख्यालय डीएसपी, एसडीपीओ महेशपुर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, खनन निरीक्षक एवं सभी थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

शिक्षा जगत के गौरवशाली अध्याय का सम्मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई गरिमामयी विदाई

शिक्षा जगत के गौरवशाली अध्याय का सम्मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई गरिमामयी विदाई

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post