घाघरा कसपोड़िया मोड़ के समीप तेज रफ्तार बालू लदा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक-मजदूर सुरक्षित

घाघरा कसपोड़िया मोड़ के समीप तेज रफ्तार बालू लदा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक-मजदूर सुरक्षित

Views: 38
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second
घाघरा कसपोड़िया मोड़ के समीप तेज रफ्तार बालू लदा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक-मजदूर सुरक्षित

प्रेम कुमार साहू,

घाघरा प्रखंड के कसपोड़िया मोड़ के पास तेज रफ्तार में जा रहा बालू लदा एक ट्रैक्टर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर घाघरा से गुमला की ओर जा रहा था। कसपोड़िया मोड़ पर पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गया।

घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर मालिक सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और दूसरे ट्रैक्टर की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को किसी तरह सीधा किया गया। समाचार लिखे जाने तक ट्रैक्टर को हटाने की प्रक्रिया जारी थी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में चालक और साथ मौजूद मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बालू का अवैध खनन लगातार जारी है। बालू लदे ट्रैक्टर अक्सर तेज गति से आवाजाही करते हैं, जिससे मोड़ और संकरे मार्गों पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस पर सख्ती करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Loading

घाघरा कसपोड़िया मोड़ के समीप तेज रफ्तार बालू लदा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक-मजदूर सुरक्षित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

धनबाद:तीन लोगों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश,गंभीर आरोप

धनबाद:तीन लोगों को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश,गंभीर आरोप

घाघरा के वन क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 65 डिस्मिल फसल नष्ट

घाघरा के वन क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 65 डिस्मिल फसल नष्ट

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post