राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत् चित्रकला निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत् चित्रकला निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Views: 63
0 0
Read Time:3 Minute, 50 Second
राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत् चित्रकला निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पाकुड़।नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के अध्यक्षता में नालसा के आशा इकाई योजना को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में आशा योजना के तहत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के तहत् जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिद्दतो बालिका उच्च विद्यालय पाकुड़ में किया गया। इस दौरान सचिव रूपा बंदना किरो ने कहा कि हम सब 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाते हैं इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को बढ़ावा देने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा जिसमें लैंगिक भेदभाव समाप्त करने और बालिकाओं के समग्र विकास के माध्यम द्वारा उनके सशक्तीकरण को प्रोत्साहन देने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने विकसित समाज बनाने को लेकर बालिकाओं के भूमिका पर प्रकाश डाला गया।इस कार्यक्रम के तहत शिक्षक एवं पीएलवी कमला राय गांगुली ने संयुक्त रूप से समाज में बालिकाओं एवं महिलाओं के हित में उनके भूमिका और भविष्य में समाज के लिए योगदान पर विस्तृत जानकारी साझा की।इस दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब मिलकर समाज में बाल विवाह रोकथाम उनके दुष्प्रभाव को लेकर लोगों को जागरूक करें। साथ ही जागरूकता फैलाने को लेकर अपील की गई। इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने वाद विवाद, निबंध, और पेंटिंग के माध्यम से बाल विवाह के कुरीतियां, दुष्प्रभाव प्रतियोगिता में भाग लिया।निबंध प्रतियोगिता में प्रथम शिवानी टुडू, द्वितीय आस्था कुमारी तृतीय तृप्ति चौरसिया सभी कक्षा नवम बी के छात्रा है चित्रकला में प्रथम विभा कुमारी, नवम द्वितीय अलाना नाज़, कक्षा अष्टम तृतीय जेसिका मुर्मू कक्षा सप्तम की छात्रा है वहीं वाद विवाद पक्ष की ओर से साक्षी आनंद, विभा कुमारी एवं विपक्ष की ओर से देवोलीना विश्वास एवं प्रीति साह उत्कृष्ट रही। जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सचिव रूपा बंदना किरो ने पुरस्कार,प्रशस्ति पत्र देकर छात्राओं को सम्मानित किया। मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल, शिक्षक छात्राओं समेत पीएलवी कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल उपस्थित रही।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

सीपीएल-1 क्रिकेट लीग का आयोजन,फाइनल में XL टाइगर ने BRS क्लब को हराया

सीपीएल-1 क्रिकेट लीग का आयोजन,फाइनल में XL टाइगर ने BRS क्लब को हराया

पाकुड़ पुलिस की तत्परता से दो नाबालिग बच्चियां आंध्रप्रदेश के नेल्लौर से सकुशल बरामद,एक अभियुक्त गिरफ्तार

पाकुड़ पुलिस की तत्परता से दो नाबालिग बच्चियां आंध्रप्रदेश के नेल्लौर से सकुशल बरामद,एक अभियुक्त गिरफ्तार

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post