हरैया में भारी मात्रा में बालू भंडारण पकड़ा गया, एसडीएम ने जांच कर बिक्री रोकी

हरैया में भारी मात्रा में बालू भंडारण पकड़ा गया, एसडीएम ने जांच कर बिक्री रोकी

Views: 25
0 0
Read Time:2 Minute, 43 Second

तीन सौ ट्रैक्टर बालू मिला, जांच पूरी होने तक परिवहन प्रतिबंधित

गढ़वा। प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा:लगातार मिल रही शिकायतों के आलोक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बुधवार को गढ़वा प्रखंड के हरैया गांव में संदिग्ध रूप से भंडारित बालू की जांच की। जांच के दौरान यार्ड के रूप में रखे गए लगभग 300 ट्रैक्टर-ट्रॉली के बराबर बालू का विशाल भंडार पाया गया, जिसके समीप एक निजी स्टॉक यार्ड के नाम का बोर्ड भी स्पष्ट रूप से लगा हुआ था।

हरैया में भारी मात्रा में बालू भंडारण पकड़ा गया, एसडीएम ने जांच कर बिक्री रोकी

स्थल निरीक्षण के क्रम में भंडार के चारों ओर कुछ ही घंटे पूर्व ट्रैक्टरों की सहायता से बालू डंप किए जाने के स्पष्ट और ताजा प्रमाण मिले। जमीन पर टायरों के निशान, बिखरी बालू तथा हालिया गतिविधियों के संकेत देखकर प्रशासन ने मामले को गंभीर माना। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने तत्काल मौके पर अंचल अधिकारी गढ़वा सफी आलम को बुलाया तथा जिला खनन पदाधिकारी को भी संपूर्ण वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

अंचल अधिकारी द्वारा संबंधित व्यवसायी को बुलाकर विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान व्यवसायी ने बताया कि उनके पास बालू भंडारण एवं विक्री का वैध लाइसेंस है, लेकिन हाल ही में डंप की गई बालू के स्रोत, मात्रा और परिवहन से संबंधित दस्तावेज वे संतोषजनक रूप से प्रस्तुत नहीं कर सके।

इस पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी को संयुक्त रूप से पूरे मामले की विस्तृत जांच कर शीघ्र प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। साथ ही जांच पूरी होने तक उक्त स्थल से किसी भी प्रकार के बालू के क्रय-विक्रय, भंडारण एवं परिवहन पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

कॉफी विद एसडीएम में सर्राफा व्यवसायियों से संवाद,सुरक्षा और सुविधाओं पर हुई चर्चा

कॉफी विद एसडीएम में सर्राफा व्यवसायियों से संवाद,सुरक्षा और सुविधाओं पर हुई चर्चा

चलती कार में लगी आग,बाल-बाल बचे सवार; डिमना चौक पर यातायात बाधित

चलती कार में लगी आग,बाल-बाल बचे सवार; डिमना चौक पर यातायात बाधित

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post