नगर उंटारी थाना में बिरला ओपन माइंड्स स्कूल के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित

नगर उंटारी थाना में बिरला ओपन माइंड्स स्कूल के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित

Views: 38
0 0
Read Time:3 Minute, 7 Second
नगर उंटारी थाना में बिरला ओपन माइंड्स स्कूल के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित

गढ़वा। प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता,

बंशीधर नगर (गढ़वा)। नगर उंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आज शिक्षकगणों के साथ नगर उंटारी थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी नगर उंटारी (पु0अ0नि0 श्री उपेन्द्र कुमार) ने विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा पठन सामग्री वितरित कर सम्मानित किया। भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को पुलिस व्यवस्था, कानून और नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना रहा।

थाना परिसर में छात्रों की जिज्ञासाओं को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी ने पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि एफआईआर क्या होती है और किस प्रकार दर्ज की जाती है। ओपन जेल की अवधारणा, पुलिस की विभिन्न रैंक और उनकी पहचान, इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर की भूमिका पर चर्चा की गई। साथ ही छात्रों को एनकाउंटर क्या होता है, किन परिस्थितियों में होता है तथा फांसी की सजा कब और क्यों दी जाती है, इसकी जानकारी दी गई।

नगर उंटारी थाना में बिरला ओपन माइंड्स स्कूल के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम के दौरान डायल-112 की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस से सहायता प्राप्त की जा सकती है। साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई तथा साइबर फ्रॉड की स्थिति में बिना देरी शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। मोबाइल फोन गुम होने पर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

इसके अतिरिक्त छात्रों को साइबर सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, महिला सुरक्षा, मद्य निषेध और डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। मानवाधिकारों के अंतर्गत जीवन, स्वतंत्रता, समानता और सम्मान जैसे मौलिक अधिकारों के महत्व को सरल शब्दों में समझाया गया।

अंत में थाना प्रभारी ने समस्याएं साझा करने की सलाह दी और भविष्य की शुभकामनाओं के साथ भ्रमण का समापन किया।

Loading

नगर उंटारी थाना में बिरला ओपन माइंड्स स्कूल के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

माकपा नेता व किसान आंदोलन के अग्रणी योद्धा कामरेड श्याम सुंदर महतो का निधन

माकपा नेता व किसान आंदोलन के अग्रणी योद्धा कामरेड श्याम सुंदर महतो का निधन

डंडा थाना क्षेत्र में नवजात शिशु खरीद-बिक्री मामले का खुलासा,चार आरोपी गिरफ्तार

डंडा थाना क्षेत्र में नवजात शिशु खरीद-बिक्री मामले का खुलासा,चार आरोपी गिरफ्तार

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post