दैनिक पारिश्रमिक कर्मियों के मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर अनीता देवी ने उठाई आवाज

Views: 48
0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

लातेहार | 16 दिसंबर 2025

जिला परिषद लातेहार की उपाध्यक्ष अनीता देवी ने जिला परिषद के अधीन दैनिक पारिश्रमिक पर कार्यरत कर्मियों के हित में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र प्रेषित कर मानदेय में वृद्धि की मांग की है।

पत्र के माध्यम से उन्होंने उल्लेख किया है कि दैनिक पारिश्रमिक कर्मियों को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के अनुरूप भुगतान नहीं किया जा रहा है, जो न केवल श्रम कानूनों का उल्लंघन है बल्कि कर्मियों के अधिकारों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

उपाध्यक्ष अनीता देवी ने मांग की है कि न्यूनतम वेतन अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप कर्मियों को शीघ्र मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके और वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

उन्होंने कहा कि ये कर्मी जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में उन्हें उचित मानदेय मिलना उनका अधिकार होने के साथ-साथ प्रशासन की नैतिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारी भी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

सरस्वती विद्या मंदिर,लातेहार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजय दिवस

‘महात्मा गांधी मेरे परिवार से नहीं हैं, लेकिन…’, मनरेगा का नाम बदलने पर लोकसभा में भड़कीं प्रियंका गांधी

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post