अखिलेश यादव की रिपोर्ट,
महुआडाँड प्रखंड के अक्सी पंचायत अंतर्गत तंबोली टोला गादीदारा में पिछले एक वर्ष से पेयजल संकट गहरा गया है। गांव में मौजूद एकमात्र जल मीनार के खराब रहने के कारण ग्रामीण स्वच्छ पेयजल से वंचित हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि कई परिवारों को 300 से 400 मीटर ऊंची घाटी चढ़कर पानी लाना पड़ रहा है। इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नलों में महीनों से पानी नहीं आ रहा, जिससे दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
अक्सी पंचायत के मुखिया ने बताया कि जल मीनार की मरम्मत के लिए पंचायत को अब तक फंड प्राप्त नहीं हो पाया है। फंड उपलब्ध होते ही जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है ताकि उन्हें पीने के पानी की समस्या से राहत मिल सके।