Read Time:1 Minute, 10 Second
कांके। 25वें झारखंड स्थापना दिवस एवं बिरसा भगवान की 150वीं जयंती के अवसर पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, कांके में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांके ब्लॉक 4S4R फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के हल्दमा गांव के किसान सदस्यों को बीएयू द्वारा आय बढ़ाने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार सोनी कुमारी को, द्वितीय पुरस्कार कालेश्वर उरांव को और तृतीय पुरस्कार सुमित्रा तिर्की को प्रदान किया गया।
किसानों को प्रेरित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेंद्र महतो, निदेशक निशा देवी तथा बीएयू की प्रोफेसर डॉ. नीतू कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।