Read Time:1 Minute, 15 Second
सतबरवा/पलामू:- सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह द्वारा विभागीय प्रतिनिधियों का चयन किया गया है।
मौके पर समाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि आदरणीय सांसद कालीचरण सिंह ने विभाग बंटवारा कर जनता (पब्लिक) की समस्या का समाधान को लेकर प्रतिनिधियों का चयन किया इसके लिए माननीय सांसद को बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।मौके पर चयनित प्रतिनिधियों का स्वागत और अभिनन्दन किया गया।
उक्त सम्मान समारोह में धावाडीह मुखिया रिंकी यादव, धीरज कुमार ,अनील कुमार सिंह ,अनुज कुमार चंद्रवंशी, चंचल यादव ,मनोज गुप्ता शामिल थे। वही पर समाजिक कार्यकर्ता आशिष कुमार सिन्हा ,विधायक प्रतिनिधि सह मिडिया प्रभारी महेश यादव, अखिलेश यादव,श्रवन सिंह, सुनील यादव शामिल थे।