22 घंटे बाद गंगा नदी से मिला चार वर्षीय बच्चे का शव

22 घंटे बाद गंगा नदी से मिला चार वर्षीय बच्चे का शव
Views: 166
0 0
Read Time:1 Minute, 26 Second
22 घंटे बाद गंगा नदी से मिला चार वर्षीय बच्चे का शव

बरहरवा। राजमहल थाना क्षेत्र के मोकीमपुर पंचायत अंतर्गत शोभापुर गांव में बुधवार की दोपहर गंगा नदी में डूबे चार वर्षीय बालक का शव गुरुवार को लगभग 22 घंटे बाद बरामद हुआ। शव निकलते ही गंगा किनारे और मृतक के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को शशि नामक बालक अपने घर के समीप गंगा तट पर आम के पेड़ के पास खेल रहा था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो गंगा नदी में भी खोजबीन की गई।

मृतक के पिता टिंकू मंडल की पत्नी अंबिका देवी अपने दो बेटों के साथ बीते तीन माह से शोभापुर स्थित मायके में रह रही थीं। गुरुवार को शव बरामद होने के बाद राजमहल पुलिस को सूचना दी गई। एएसआई रविंद्र राम व एसआई बसंत उरांव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment