मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना:धनबाद की 3.53 लाख बहनों को जुलाई माह की सम्मान राशि,88 करोड़ से अधिक का भुगतान

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना:धनबाद की 3.53 लाख बहनों को जुलाई माह की सम्मान राशि,88 करोड़ से अधिक का भुगतान

Views: 8
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना:धनबाद की 3.53 लाख बहनों को जुलाई माह की सम्मान राशि,88 करोड़ से अधिक का भुगतान

धनबाद। रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जुलाई 2025 माह की सम्मान राशि का भुगतान किया। इस दौरान धनबाद जिले की कुल 3,53,199 बहनों को ₹2,500 प्रति लाभुक के आधार पर सीधे बैंक खाते में ₹88,29,97,500 अंतरण किया गया।

सरकार ने इसे महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम बताया। योजना के तहत लाभुक महिलाओं को हर माह ₹2,500 की सम्मान राशि दी जाती है, जिससे वे आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकें।

जून माह की राशि का भी भुगतान लाभुकों को कर दिया गया है। जिला के प्रखंड व अंचल कार्यालयों के अनुसार जुलाई माह के लाभुकों का वितरण इस प्रकार है:

  • बाघमारा (प्रखंड) – 46,032, (अंचल) – 7,395
  • बलियापुर (प्रखंड) – 21,917, (अंचल) – 1,159
  • धनबाद (प्रखंड) – 7,237, (अंचल) – 35,011
  • एग्यारकुण्ड (प्रखंड) – 16,904, (अंचल) – 5,251
  • गोविन्दपुर (प्रखंड) – 50,976, (अंचल) – 848
  • झरिया (अंचल) – 44,733
  • कलियासोल (प्रखंड) – 20,123
  • निरसा (प्रखंड) – 24,272
  • पूर्वी टुण्डी (प्रखंड) – 9,860
  • पुटकी (अंचल) – 17,792
  • तोपचाँची (प्रखंड) – 26,976
  • टुण्डी (प्रखंड) – 16,713

सरकार ने स्पष्ट किया कि जिन लाभुकों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें राशि का भुगतान संभव नहीं है। सभी लंबित लाभुकों से जल्द आधार सीडिंग कराने की अपील की गई है।

वर्तमान में जिला स्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य भी तेज़ी से जारी है। जो लाभुक सत्यापन से वंचित हैं, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर प्रक्रिया पूरी कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

कोडरमा में रील्स बनाने गए युवकों पर मधुमक्खियों का हमला,चार अस्पताल में भर्ती

कोडरमा में रील्स बनाने गए युवकों पर मधुमक्खियों का हमला,चार अस्पताल में भर्ती

चंदवा रेलवे फाटक पर घंटों जाम, एम्बुलेंस तक फंस रही,अंडरपास या ब्रिज निर्माण की मांग

चंदवा रेलवे फाटक पर घंटों जाम, एम्बुलेंस तक फंस रही,अंडरपास या ब्रिज निर्माण की मांग

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post