गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार, कई समस्याओं का हुआ समाधान, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार, कई समस्याओं का हुआ समाधान, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

Views: 50
0 0
Read Time:4 Minute, 58 Second
गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार, कई समस्याओं का हुआ समाधान, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा समाहरणालय सभागार में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा।
जनता की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति को अग्रसारित करते हुए त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कई मामलों में वहीं पर समाधान की दिशा में आवश्यक कदम भी उठाए गए।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, जिससे आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है, और इसी उद्देश्य से नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।

सगमा प्रखंड के घघरी निवासी लालमोहन गुप्ता ने बताया कि जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा उन्हें माह जून एवं जुलाई का राशन उठाव कर गबन कर दिया गया है। उक्त दोनों माह में कुछेक लाभुकों को ही राशन वितरित किया गया, शेष का राशन वितरण ना करते हुए गबन किया गया है। लाभुकों द्वारा राशन के लिए संपर्क करने पर डीलर दुर्व्यवहार करता है। कई लाभुकों को विगत तीन चार माह से राशन नहीं दिए जाने की भी शिकायत की। उन्होंने जन वितरण प्रणाली दुकानदार से उपरोक्त प्रत्येक माह का राशन दिलाने एवं उचित कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
चिनिया प्रखंड के रानीचेरी निवासी मोहम्मद यासीन ने उर्दू मध्य विद्यालय रानीचेरी के पारा शिक्षक मोहम्मद इरफान मंसूरी के दबंगई के संबंध में शिकायत की। उन्होंने बताया कि उक्त पारा शिक्षक विद्यालय में हाजिरी बनाकर पठन-पाठन का कार्य छोड़कर अपनी एलआईसी अभिकर्ता पत्नी के काम से बीमा करने के लिए विद्यालय से बाहर चले जाते हैं। पुन: छुट्टी के समय विद्यालय पहुंचकर उपस्थित बना लेते हैं। उनके द्वारा विद्यालय में कोई भी पठन-पाठन का कार्य नहीं किया जाता है। उन्होंने अनुरोध किया है कि पूर्व में कार्यरत पारा शिक्षक मोहम्मद मोबीन अख्तर को पुनः उक्त विद्यालय में पदस्थापित करें, ताकि पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से चल सके।

कांडी प्रखंड के सोहगाड़ा निवासी कमल किशोर कुमार ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत स्वीकृति मिलने के बावजूद भी लोन का भुगतान अभी तक नहीं किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में ही आवेदन किया था, जिसका पंजीकरण भी हो चुका है। लोन स्वीकृत होने के बावजूद भी करीब एक वर्षों से मुहैया करने में टालमटोल किया जा रहा है। उन्होंने लोन का भुगतान कराने की मांग की।

केतार प्रखंड के विनोद साह ने आवेदन समर्पित कर उपायुक्त को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत प्रखंड केतार के ग्राम खोनहर के तीनमुहान से छावनी श्मशान घाट तक पथ निर्माण में अनियमितता बरतने की बात से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके रैयती भूमि पर सड़क निर्माण का कार्य ठेकेदार द्वारा जबरदस्ती कराया जा रहा है। उन्होंने उपरोक्त मामलों की जांच कराते हुए रैयती भूमि पर सड़क निर्माण को रोकने अथवा उक्त भूमि का मुआवजा दिलाने का आग्रह किया है।

Loading

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार, कई समस्याओं का हुआ समाधान, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक संपन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक संपन्न

नारियल पानी (डब वाला नारियल पानी) पीने के कई स्वास्थ्य लाभ

नारियल पानी (डब वाला नारियल पानी) पीने के कई स्वास्थ्य लाभ

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post