
लातेहार:-जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार में विद्या भारती की वार्षिक कार्ययोजना के अंतर्गत अंग्रेजी सप्ताह की भव्य शुरुआत की गई। कक्षा 6 से 10 तक के भैया-बहनों ने त्वरित अंग्रेजी भाषण एवं विभिन्न विषयों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम में प्रत्येक दिन के लिए भिन्न-भिन्न विषयों को सूचीबद्ध कर वर्गीकृत किया गया है। कार्यक्रम की देखरेख विद्यालय के अंग्रेजी प्रमुख सलमान होजाई एवं सह प्रमुख धर्म प्रकाश प्रसाद के निर्देशन में की जा रही है।
इसी अवसर पर जून माह के श्रेष्ठ छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों और शिक्षकों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षिक प्रदर्शन, खेलकूद में सहभागिता, व्यवहार, विनम्रता और वक्तृत्व कौशल जैसे गुणों को मानक बनाया गया।
श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान रेनू गुप्ता को और श्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार मुन्ना उरांव को प्रदान किया गया।
जून माह के श्रेष्ठ विद्यार्थी:
कक्षा | भैया / बहन |
---|---|
10 | उज्जवल कुमार, रागिनी कुमारी |
9 | तन्मय गुप्ता, अपूर्व गुप्ता |
8 | सौम्या कुमारी |
7 | सोनाक्षी कुमारी |
6 | अंशुमन चौबे, राजलक्ष्मी |
5 | आदित्य यादव |
4 | सत्यम यादव |
3 | हर्षित पांडे |
2 | नव्या कुमारी |
1 | आदित्य उरांव |
प्रभात | अंश कुमार |
उदय | आदित्य कुमारी |
अरुण | हिमांशु कुमार |
अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता के श्रेष्ठ प्रतिभागी:
कक्षा | भैया / बहन |
---|---|
10 | शुभम अग्रवाल, अमर कुमार |
9 | अदिति सहाय, पल्लवी कुमारी |
8 | आराध्य शुक्ला, सौम्या कुमारी |
7 | रितिका रानी, जिया पांडे |
6 | आरूषी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी |
5 | स्वीटी कुमारी, श्रेया कुमारी |
4 | रुपाली कुमारी |
3 | समृद्धि कुमारी |
2 | आदित्य उरांव |
1 | नम्रता सिंह |
प्रभात | निहारिका कुमारी |
उदय | आदित्य कुमार |
अरुण | सिद्धि कुमारी |
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उत्तम कुमार मुखर्जी ने मंच से संबोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों, आचार्य-दीदी जी एवं कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं एवं उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सलमान होजाई द्वारा किया गया।