अनूप कुमार की रिपोर्ट,
गढ़वा। समाहरणालय परिसर में पलाश मार्ट खुला। इसका उद्घाटन उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेयय और उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।
इसका संचालन जेएसएलपीएस की ओर से किया जाएगा।
मौके पर उपायुक्त ने कहा कि दीदियों को आगे बढ़ाने के लिए यह अच्छी पहल है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से उत्पाद जिसको बाजार उपलब्ध नहीं हो पाता था, उन सभी को पलाश मार्ट के माध्यम से बाजार उपलब्ध हो रहा है। इससे आम नागरिक शुद्ध घरेलु वस्तुओं का आनंद भी उठा पर रहे हैं।
डीपीएम जेएसएलपीएस ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को इससे जुड़ने से काफी लाभ मिल रहा है। सभी दीदियों को अपनी आजीविका चलाने में काफी मदद मिल रही है। साथ ही, साथ लोगों को स्वरोजगार का अवसर भी प्राप्त हो रहा है।
विदित हो कि यह झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को अपना उत्पाद बेचने के लिए एक मंच प्रदान करना है। इस मार्ट में ग्रामीण महिलाओं द्वारा उत्पादित विभिन्न वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाता है।
बेचा भी जाता है।
यहां दाल, तेल, साबुन, हर्बल गुलाल, मिष्ठान और अन्य स्थानीय उत्पाद मिलेंगे। पलाश मार्ट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में मदद करना है।
उद्घाटन कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के डीपीएम विमलेश कुमार शुक्ला, जिला प्रबंधक Jobs & Skill नवल किशोर राजू, BPO-EP शेखर शत्यकेतु, मेराल बीपीएम गीरिजेश शर्मा, दीदी कैफे की दीदीयों सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।