
बरहरवा:- बस संचालको की लापरवाही के चलते एक छात्र मरते-मरते बाल-बाल बच गया है। हालांकि इसमे घटना में एक छात्र हालत गंभीर बनी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार की सुबह पांच बजे बरहड़वा से मिर्जाचौकी के बीच चलने वाली बस के छत पर बैठ कर एक छात्र अपना घर लौट रहा था। इसी दौरान बोरियो व बोआरीजोर के बीच बस गुजरने के दौरान बिजली तार के चपेट में आने से छात्र गंभीर रूप से झुलस गया।
छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र मंडरो प्रखण्ड के तेतरिया गांव के रहने वाले शफी उर्रहमान का पुत्र वजेर अंसारी(14) है। छात्र का पिता शफी उर्रहमान ने बताया कि उसका पुत्र बरहेट मदरसा में पढ़ाई करता है।
वे अहले सुबह की नमाज पढ़कर बरहेट से बस पकड़ा। लेकिन बस संचालक ने सभी बच्चों को बस के ऊपर चढ़ा दिया। सुबह सुबह बारिश भी जो रही थी। सभी भीगा हुआ था।
बोरियो व बोआरीजोर के बीच बिजली के तार की चपेट में आने से वजेर अंसारी गंभीर रूप से झुलस गया। हालांकि इस घटना में अन्य बच्चे बाल-बाल बच गया। वही परिजनों का आरोप है कि बच्चे जिया बस से घर आ रहा था।
अन्य बसों में क्षमता से ज्यादा पैसेंजर सवार करता है। जगह नही मिलने पर बस के छत पर बैठाया जाता है। परिजन व ग्रामीणों ने इसे बस संचालको पर कार्रवाई की मांग की है।
इधर पीड़ित बच्चा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।