
नक्सली संगठन संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा का गढ़ ध्वस्त, लातेहार को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में बड़ी सफलता
लातेहार जिले में सक्रिय प्रतिबंधित नक्सली संगठन संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो राजेश सिंह खेरवार उर्फ राजेश जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई थर्ड रेल लाइन निर्माण कंपनी टीटीआईपीएल के संवेदक विकास तिवारी को लेवी के लिए धमकी देने के मामले में की है। इस गिरफ्तारी से लातेहार और गुमला जिले में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
घटना का पूरा विवरण
27 जनवरी 2025 को दोपहर 2:30 बजे, संवेदक विकास तिवारी को नक्सली राजेश सिंह खेरवार ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और लेवी की मांग की। विकास तिवारी ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके आधार पर लातेहार थाना कांड संख्या-26/2025 दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी और बरामदगी
लातेहार पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने प्रोफेशनल तरीके से अनुसंधान करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त राजेश सिंह उर्फ राजेश जी उर्फ टुला सिंह उर्फ शैतान सिंह उर्फ टोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 9 एमएम का देशी रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस, धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किए।
बरामद और ज़ब्त सामान:
9 एमएम का देशी रिवॉल्वर – 01
9 एमएम के जिंदा कारतूस – 02
धमकी देने के लिए प्रयुक्त Realme मोबाइल – 01
Ace Itel कंपनी का मोबाइल – 01
अपराधिक इतिहास – कई कांडों में शामिल
गिरफ्तार नक्सली सुप्रीमो राजेश सिंह खेरवार ने पुलिस पूछताछ में अपने कई अपराध स्वीकार किए। वह लातेहार और गुमला जिलों में हत्याएं, फिरौती, लेवी वसूली, पुलिस पर हमले, आगजनी और अन्य नक्सली गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ कई थानों में कुल 12 बड़े मामले दर्ज हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं:
- चंदवा थाना कांड संख्या-130/13 (01.08.2013) – हत्या और आर्म्स एक्ट
- चंदवा थाना कांड संख्या-141/14 (09.12.2014) – हत्या की कोशिश, लेवी वसूली
- बालूमाथ थाना कांड संख्या-05/14 (14.01.2014) – आगजनी और आर्म्स एक्ट
- चंदवा थाना कांड संख्या-157/15 (10.09.2015) – डकैती
- चंदवा थाना कांड संख्या-74/18 (29.05.2018) – फिरौती, हत्या और आर्म्स एक्ट
- विशुनपुर (गुमला) थाना कांड संख्या-37/2022 (28.12.2022) – अवैध हथियार और धमकी
- बिशुनपुर (गुमला) थाना कांड संख्या-03/2025 (20.01.2025) – विद्रोह और हथियार अधिनियम
पुलिस की बड़ी सफलता
लातेहार पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, जिले को नक्सलमुक्त बनाने के अभियान में संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इस अभियान में शामिल पुलिस टीम ने तेजी से काम करते हुए राजेश सिंह खेरवार को गिरफ्तार कर संगठन को कमजोर करने में सफलता पाई है।
छापेमारी दल के प्रमुख सदस्य:
- अरविंद कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लातेहार,
- श्रीमती दुलड चौड़े, थाना प्रभारी, लातेहार,
- मनोज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक, लातेहार,
- राजा दिलावर, पुलिस अवर निरीक्षक, लातेहार,
- विक्रांत कुमार उपाध्याय, पुलिस अवर निरीक्षक, लातेहार,
- कुबेर प्रसाद देव, सहायक अवर निरीक्षक, लातेहार,
- राहुल कुमार दूबे, तकनीकी शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, लातेहार,
- मनीष रजवार, अंगरक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लातेहार,
- गौतम पासवान, अंगरक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लातेहार,
- टिंकु कुमार, अंगरक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लातेहार
- ,आ0/- 1100 नीलमणि पाण्डेय, थाना रिजर्व गार्ड,
- लातेहार थाना,आ0/-1182 राजेश कुमार शर्मा, थाना रिजर्व गार्ड,
- लातेहार थाना,आ०/- 1028 धर्मेन्द्र सिंह, थाना रिजर्व गार्ड,
- लातेहार थाना।,आ0/- 241 सत्येन्द्र उराँव, थाना रिजर्व गार्ड,
नक्सलियों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई
लातेहार पुलिस ने हाल के वर्षों में नक्सल विरोधी अभियानों को तेज किया है। इस अभियान में संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा सहित कई प्रतिबंधित संगठनों को खत्म करने की रणनीति अपनाई जा रही है। राजेश सिंह खेरवार की गिरफ्तारी इस दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला को पूरी तरह से नक्सलमुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से नक्सलियों के खिलाफ जानकारी देने और सहयोग करने की अपील की गई है।