मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में भेज कर झारखंड के विकास को बाधित करने का कार्य किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में भेज कर झारखंड के विकास को बाधित करने का कार्य किया

Views: 104
0 0
Read Time:11 Minute, 57 Second
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में भेज कर झारखंड के विकास को बाधित करने का कार्य किया

वीर की भांति आने वाले विधानसभा चुनाव में लोगों को सबक सिखाएं। कल्पना सोरेन

लातेहार:- की धरती नीलांबर पीतांबर की धरती है वीरों की धरती है:कल्पना सोरेन**बब्लू खान*लातेहार।लातेहार मइया सम्मान यात्रा को लेकर झारखंड के माननीय मंत्री बेबी देवी मंत्री दीपिका पांडे सिंह और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन इन दोनों पलामू प्रमंडल में यात्रा कर रहे हैं इसी को लेकर लातेहार और चंदवा बालूमाथ हेरहंज बरियातू में कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथी स्थानीय विधायक सह झारखंड के शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम ने मंच का संचालन किया ।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में भेज कर झारखंड के विकास को बाधित करने का कार्य किया

वही समय को देखते हुए जन सभा को संबोधन करने के लिए विधायक कल्पना सोरेन को को आमंत्रित किया अपने संबोधन ने कहा कि आप सभी लातेहार की धरती चंदवा की धरती पर रहते हैं यह धरती कोई आम धरती नहीं है यह नीलांबर पीतांबर की धरती है वीरों की धरती है आप सभी वीर की भांति आने वाले विधानसभा चुनाव में लोगों को सबक सिखाएं और अपनी आवाज को बुलंद करें आपका बेटा हेमंत सोरेन आपके दादा हेमंत सोरेन आपके लिए मैया सम्मान योजना लाए हैं बिजली बिल माफ किए हैं ऐसे कई आपके लिए कल्याणकारी योजना दिए हैं जो हमारे झारखंड की जनता को किसी भी प्रकार का कोई परेशानी और दिक्कत नहीं हो हेमंत सोरेन आपके लिए हर पल सोचते हैं और आगे भी सोचते रहेंगे ।

ऐसे भी झारखंड कभी झुका नहीं है कभी झुकेगा भी नहीं के साथ नारा बुलंद करते हुए श्रीमती सोरेन ने नारी शक्ति को आवाहन किया और कहा कि आप सभी लोग जितिया पर्व अच्छा से मनाए और अपने बेटा हेमंत सोरेन को ढेर सारा आशीर्वाद दें शक्ति दे। आपके लिए और अधिक से अधिक कार्य करें।*कुछ बहु रूपिए इस समय झारखंड का दौरा कर आप लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं. कल्पना सोरेन*लातेहार में आयोजित कार्यक्रम को कल्पना सोरेन ने संबोधित करते हुए कहा कि मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड की बेटियों, बहनों और माता को सम्मान देने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने काम किया है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने झारखंड के विकास के लिए जो कार्य किया है वह अपने आप में मिसाल है. परंतु कुछ बहु रूपिए इस समय झारखंड का दौरा कर आप लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास में जो लोग बाधक हैं, उन लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में भेज कर झारखंड के विकास को बाधित करने का कार्य किया था. अब समय आ गया है कि ऐसे लोगों को जनता सबक सिखाए.

जितिया के पर्व मे उपवास करने के बावजूद इतना भारी तादाद में जुटे हुए हैं। ये हेमंत सोरेन के प्रति प्यार दिखता है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में भेज कर झारखंड के विकास को बाधित करने का कार्य किया

मनिका और बालूमाथ में सभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहीं की आज इस भारी बारिश के बावजूद भी हजारों हजार की संख्या में माताएं बहने खड़ी उपस्थित थी।इससे प्रतीत होता है कि झारखंड के मुख्यमंत्री आदरणीय हेमंत सोरेन से लोग खुश है। वहीं श्रीमती सोरेन ने मईया सामान की लाभुकों को झारखंड सरकार में सम्मान देने का काम किया है। झारखंडी माताएं आज जितिया के पर्व मे उपवास करने के बावजूद इतना भारी तादाद में जुटे हुए हैं। ये हेमंत सोरेन का दुलार प्यार दिखता है।

तीनो मंत्रियों और मनिका विधायक ने भी सभा में खूब दहाड़ा

हेमंत सोरेन को षड्यंत्र के तहत जेल नहीं भेजा होता तो आज झारखंड में कई अन्य विकास योजनाएं धरातल पर होती।

मौके पर झारखंड की महिला बाल विकास मंत्री बेबी देवी, शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम और कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने भी कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने झारखंड में ऐसा माहौल तैयार किया है. जहां बेटियों को जन्म से लेकर बुढ़ापे तक किसी न किसी रूप से सरकारी योजना का लाभ मिलेगा. मंत्रियों ने कहा कि यदि विरोधियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को षड्यंत्र के तहत जेल नहीं भेजा होता तो आज झारखंड में कई अन्य विकास योजनाएं धरातल पर उतर चुकी होती. और आज झारखंड की तस्वीर इससे भी और बेहतर होती हमारा प्रयास है कि झारखंड को लोगों को और भी सुविधा दी जाए।

जात-पात के नाम पर वोट लेने वालों से रहे जनता सावधान: कल्पना सोरेन

बालूमाथ में पूर्ण निर्धारित कार्यक्रम के तहत मईयां सम्मान यात्रा के तहत बुधवार को उच्च विद्यालय खेल मैदान में बालूमाथ पहुंची माननीय झारखंड सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्म पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ-साथ माननीय मंत्री बेबी देवी, दीपिका सिंह पहुंची जिन्हें झामुमो कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मौके पर कार्यक्रम का संबोधन करते हुए श्रीमती कल्पना ने कहा कि राज्य में जात-पात उच्च नीच भेदभाव की राजनीति करके राज करने वाले गांव-गांव घूम रहे हैं ऐसे लोगों से जानता सावधान रहें। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जन-जन को विकास योजनाओं से जोड़ने के लिए काम किया है ।उन्हें विकास योजना में एक मईयां सम्मान योजना भी है यह योजना वर्षों पहले मुख्यमंत्री ने प्लान किए थे पर भाजपा का षड्यंत्र कारी नेताओं के चलते माता बहनों को यह योजना का लाभ थोड़ी देर से मिली है यह योजना चलती रहेगी यह बंद होने वाली नहीं है।जो जनता का विकास नहीं देख सकती है जानता की खुशी नहीं देख सकती है तो वह है भाजपा। उनके नेता प्रखंड प्रखंड पर घूम रहे हैं ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आना है।

एक तरफ से आ रहे थे मंत्री बैद्यनाथ राम कल्पना सोरेन तो दूसरी तरफ से आ रहा था रवि किशन का काफिला, दोनों एक ही जगह जाम में फंसे

झारखंड सरकार की मईया सामान योजना यात्रा और भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा आमने-सामने दरअसल लातेहार से मईया सामान यात्रा में चल रहे मंत्रियों का काफिला जब चंदवा पहुंच तब उधर से भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन रैली करते हुए सांसद रवि किशन भी चंदवा पहुंचे अब नजर यह रहा की दोनों तरफ से वीआईपी गाड़ी की कतर लग गई और लगभग आधे घंटे से 45 मिनट तक फंसे रहे मंत्री व सांसद हालांकि अब प्रशासनिक महकमा को यह समझ में नहीं आ रहा था कि पहले किन की गाड़ी को आगे निकल जाए क्योंकि दोनों तरफ से दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता अपने-अपने विधायक व मंत्री सांसद को सुनने के लिए खड़े थे एक समय ऐसा भी लग रहा था कि कहीं दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं को जाम से मुक्त करने में लगे थे और भीड़ न जाएं हालांकि प्रशासन को दोनों की आने की सूचना थी तब भी ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हुई क्योंकि यह मंत्री और संसद की सुरक्षा का सवाल था अगर किसी प्रकार की घटना हो जाती तो इसका उत्तरदायित्व कौन होता है.

कार्यक्रम में लातेहार उपायुक्त गरिमा सिंह, उप विकास आयुक्त सुरजीत सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष मोतीलाल नाथ शाहदेव बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, दीपू कुमार सिन्हा बुद्धिजीवी मंच के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी डब्लू प्रजापति विपिन तिवारी शीत मोहन मुंडा अंकित तिवारी इत्यादि थे l

लातेहार कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव चंदवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान चकला मुखिया रंजीत एक्का इजहार खान मौजूद चंदवा कांग्रेस प्रखंड सचिव छोटू अंसारी सुभम गिरी प्रदीप गंजू ऐश्वर्या उरांव थे। मोहम्मद इमरान , राजेश यादव प्रदीप गंझू के अलावे हजारों महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

चप्पे चप्पे पर थी। पुलिस की पैनी नजर वहीं कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की दृष्टि कोण से लातेहार डीएसपी अरविंद कुमार लातेहार इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार चंदवा इंस्पेक्टर रणधीर कुमार सरोज सिंह बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम, इंस्पेक्टर परमानंद बिरुवा, थाना प्रभारी विक्रांत उपाध्याय, थाना प्रभारी राजा दिलावर सहित कई पुलिस पदाधिकारी जवान तैनात दिखे और गश्ती करते नजर आए।

Loading

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में भेज कर झारखंड के विकास को बाधित करने का कार्य किया

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

मइयां सम्मान योजना पलामू यात्रा के दौरान खामडिह (लहलहे) में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

मइयां सम्मान योजना पलामू यात्रा के दौरान खामडिह (लहलहे) में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर किया हत्या,जांच में जुटी पुलिस

अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर किया हत्या,जांच में जुटी पुलिस

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post