- झारखंड सरकार की मंत्री बेबी देवी,दीपिका पांडे,बैद्यनाथ राम रहे शामिल.
लातेहार/मनिका:-झारखंड सरकार के द्वारा सोमवार से शुरू हो रहे मईया सम्मान यात्रा के तहत बुधवार को मनिका हाई स्कूल के मैदान में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, झारखंड सरकार के मंत्री बेबी देवी, दीपिका पांडे, बैद्यनाथ राम,मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कार्यक्रम मे भाग लिए। सभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहीं की आज इस भारी बारिश के बावजूद हजारों हजार की संख्या में उपस्थित माताएं बहने खड़ी है। इससे प्रतीत होता है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लोग खुश है। वहीं श्रीमती सोरेन ने मईया सामान की लाभुकों को झारखंड सरकार में सम्मान देने का काम किया है।
झारखंडी माताएं आज जितिया के पर्व मे उपवास करने के बावजूद इतना भारी तादाद में जुटे हुए हैं। ए हेमंत सोरेन का दुलार प्यार दिखता है।
मौके पर लातेहार उपायुक्त गरिमा सिंह,उप विकास आयुक्त सुरजीत सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी, अंचल अधिकारी संतोष शुक्ला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव सिकेश्वर राम मुरारी ठाकुर , समेत कई महागठबंधन के नेता लोग उपस्थित थे। वहीं पूरे कार्यक्रम में महागठबंधन के अंग राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता एवं नेता नहीं दिखे, और नहीं कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल का झंडा दिखा। बाकी कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के झंडा संग संग लगे हुए देखे गए। वही अपने-अपने गांव से आकर हाई स्कूल के मैदान में ढोल मंदिरा बजाते हुए नजर आए वहीं कल्पना सोरेन को फूल माला के साथ स्वागत करते हुए महिलाएं नजर आए.