लातेहार:- झारखण्ड राज्य विद्यालय रसोईया,सयोजिका, एवम अध्यक्ष संघ ने अपनी मांगों को पूरी करने के लिए शिक्षा मंत्री के आवास में रविवार को अपनी मांगों को लेकर मांग पत्र पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुदामा प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। मंत्री के नहीं रहने पर रसोइया संघ ने अपनी मांग पत्र नहीं दे सकी। वहीं संघ की प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति और कोषाध्यक्ष अनीता देवी के नेतृत्व में सैकड़ों रसोईयां कर्मी ने मंत्री के घर मांग पत्र के साथ पहुंची।
अपनी मांग को जायज बताते हुए ये मांग किए हैं .
1सभी रसोईया संयोजिका अध्यक्ष को स्थायी किया जाय।
2सभी रसोईया संयोजिका अध्यक्ष को न्युन्तम वेतन लागु किया जाय।
3. सभी रसोईया संयोजिका अध्यक्ष को 5 लाख का निशुल्क बीमा किया जाय।
4. साल में सभी रसोईया संयोजिका अध्यक्ष को 2 सेट साडी दिया जाय, एवं पेंशन स्कीम से जोडकर पेंशन लागु किया जाय एवं सी. एम.पी.एफ लागु किया जाय। सभी रसोईया संयोजिका को ग्रेच्युटी लागू किया जाय। और प्रसव अवकाश दिया जाय, काम के दौरान चोट-घाट लगने पर ईलाज की व्यवस्था किया जाय गारंटी करने और प्रत्येक वर्ष दो सेट ड्रेस रसोईया कर्मी को देने की मांग शामिल है।
मांग पूरी नही होने पर रसोईया ने आंदोलन छेड़ने की भी चेतावनी दी है।
वहीं मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुदामा प्रसाद ने कहा की मैं मंत्री जी से मिले ज्ञापन को अवगत करा देगें।