
प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
घाघरा:- चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं ऐसे में टिकट के दावेदारों में भी टिकट पाने की होड़ मची हुई है। वहीं भाजपा हाईकमान ने प्रत्याशी घोषित करने के लिए सभी 81 विधानसभा में रायशुमारी हेतु बैठक रखा, इसी क्रम में विशुनपुर विधानसभा का रायशुमारी बैठक बुधवार को घाघरा मंडल में सिया धर्मशाला में रखा गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता घाघरा मंडल अध्यक्ष किशोर जायसवाल ने किया। इस कार्यक्रम में आए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रमंडल प्रभारी गणेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की इस चुनाव में जीत के लिए हम सभी को एड़ी चोटी का जोर देना होगा।वहीं विशनपुर विधानसभा प्रवासी विश्व विजय सिंह तोमर ने कार्यक्रम की शुरवात करते हुए अपने साथ लाए 2 बॉक्स में सभी मंडलो से आए हुए मंडल पदाधिकारियों से 3 संभावित उम्मीदवारों का नाम का पर्ची लिख कर डालने को कहा गया।
वहीं विशुनपुर विधानसभा के सभी 9 मंडलों विशुनपुर,आदर,घाघरा, भंडरा,टोटो, सेन्हा,पेशरार,मुरकूंडा एवं गुमला ग्रामीण मंडल से आए हुए सभी पदाधिकारियों ने अपना अपना संभावित प्रत्याशियों का नाम लिखकर मत पेटी डाला।