

चतरा:- झारखण्ड राज्य अवर वन सेवा संघ के आवाहन पर चतरा जिले के सभी वनरक्षियों ने अपने सभी विभागीय कामकाज को छोड़कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में दूसरे दिन भी वन भवन चतरा के प्रांगण में भाग लिया।
आंदोलन के दूसरे दिन वनरक्षियों के शिष्टमंडल ने मंत्री सत्यानंद भोगता को ज्ञापन सौपा और 2014 के वनरक्षी नियुक्ति नियमावाली में हुए अहितकारी संशोधन को वापस करते हुए उसे यथावत रखने की मांग की।
मंत्री ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री सह वन मंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराकर इसका निराकरण का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में राज्य कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर, ज़ोनल, मंत्री गोपाल गंझु, जिलाध्यक्ष निशांत कुमार, जिलामंत्री अवधेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष कमल किशोर, कार्यालय मंत्री पवन कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()



