सीबीसी डालटनगंज द्वारा चैनपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सीबीसी डालटनगंज द्वारा चैनपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Views: 107
0 0
Read Time:2 Minute, 44 Second
सीबीसी डालटनगंज द्वारा चैनपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पलामू:- केंद्रीय संचार ब्यूरो, डालटनगंज के द्वारा शुक्रवार को राजकीय बुनियादी विद्यालय, चैनपुर में विश्व जनसंख्या पखवाड़ा, पीएम विश्वकर्म योजना ,पीएम आवास योजना, भारतीय न्याय संहिता एवं कारगिल विजय दिवस के मौके पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर रैली, रंगोली, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, चैनपुर श्री नंदकिशोर तिवारी एवं क्षेत्रीय प्रचार सहायक श्री मनोज कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर श्री तिवारी ने बताया कि वह लगभग डेढ़ वर्ष तक कारगिल में रहे हैं।विश्व जनसंख्या वृद्धि पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने दो बच्चों का लक्ष्य, एक हमारा-एक तुम्हारा का नारा याद दिलाया, साथ ही बताया की जनसंख्या के मामले में हम भारतीय विश्व में प्रथम स्थान पर आ गए हैं और इस पर नियंत्रण की जरूरत है।श्री मनोज कुमार ने अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

सीबीसी डालटनगंज द्वारा चैनपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

इस मौके पर श्री श्यामलाल उरांव, प्रधानाध्यापक राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कंकारी, सिंधु कुमार यादव प्रधानाध्यापक राजमाता प्रफुल्ल मंजरी कन्या उच्च विद्यालय, चैनपुर के अलावा विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री क्यास ठाकुर, गणेश सिंह, कुंदन कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती बबीता देवी, सहयोगिक श्रीमती सविता देवी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री क्सास ठाकुर के द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया। इस मौके पर रंगोली, पेंटिंग्स एवं भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

झारखण्ड क्रिस्चियन एसोसिएशन का एक दिवसीय बैठक संपन्न

झारखण्ड क्रिस्चियन एसोसिएशन का एक दिवसीय बैठक संपन्न

जिला कौशल समिति की बैठक में डीसी ने दिए कई निर्देश

जिला कौशल समिति की बैठक में डीसी ने दिए कई निर्देश

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post