
संवाददाता
मनिका/लातेहार :- मनिका के वरिष्ट भाजपा नेता सह मनिका ग्राम के ग्राम प्रधान भरत प्रसाद का बुधवार को राज हॉस्पिटल रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई।जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को गुरुवार को उनके निवास स्थान मनिका में लाया गया जहां उनके पार्थिव शरीर को देखने आस पास के सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार मनिका के दोमुहन घाट पर किया गया।
जहां उनके एक मात्र पुत्र टूनमुन कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दिया।इनके शव यात्रा में भाजपा नेता राजधानी यादव, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह,भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष छोटू राजा,सांसद प्रतिनिधि लव दुबे,पूर्व जिप सदस्य महेश सिंह,जिप सदस्य बलवंत सिंह,प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, राजद नेता रघुपाल सिंह,कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव,बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जनता शामिल हुए।बताया जाता है की दस दिन पूर्व इनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी जिसके बाद इन्हे राज हॉस्पिटल रांची में इलाज के लिए भर्ती किया गया था।
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये शुगर बीमारी से ग्रस्त थे जांच के दौरान इनके दोनो किडनी का फेल होना बताई गई जिसके बाद इन्हे डायलेसिस पर रखा गया था इसी दौरान इलाज के क्रम में ही बुधवार को इनका निधन हो गया।इनके निधन से पूरा परिवार शोक में डूब गया ।