
संवाददाता
लातेहार : बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर लातेहार के विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त कर उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया है। सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र ने बताया कि दिवंगत सुशील मोदी एक ईमानदार व संघर्षशील नेता थे। लातेहार की धरती से उनका पुराना रिश्ता रहा है। वे लातेहार बराबर आते थे। सुशील कुमार मोदी के निधन पर स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम, मनिका के पूर्व विधायक हरिकृष्णा सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, त्रिभुवन पांडेय, विनोद साहू, राजेश कुमार गुप्ता, सुदामा प्रसाद, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद,वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, राजू रंजन प्रसाद, गोविंद प्रसाद, मोती सोनी, नरेश प्रसाद, कुंति देवी, रवि प्रकाश द्विवेदी समेंत कई लोगों शोक व्यक्त किया है।