संवाददाता
पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने एक प्रेसवार्ता कर बताया कि गुप्त सुचना मिलने पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बरवाडीह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के आलोक में त्वरित कारवाई करते हुए संदिग्ध अभियुक्तो के घर पर छापामारी किया गया जिसमें अभियुक्त पप्पु कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष पिता सरजु सिंह सा० गाड़ी (बगई टोला थाना छिपादोहर जिला लातेहार के घर से तीन भरठुआ बंदुक तथा अभियुक्त सोनल सिंह उर्फ बंसत सिंह उम्र 22 वर्ष पिता जितेन्द्र सिंह सा० चान्दो थाना चैनपुर जिला पलामु के वर्तमान पता ग्राम गाडी थाना छिपादोहर जिला लातेहार के बदन से एक देशी पिस्टल बरामद किया गया ।कहा कि उक्त दोनो अभियुक्त एवं उनके सहयोगियो के द्वारा डालटेनगंज- महुआडाड मुख्य पथ, लाभर से केड जाने वाले मार्ग, केचकी संगम मार्ग (बरवाडीह थाना) केचकी चेकनाका होते हिए दुबियाखाड़ जाने वाला मार्ग (बरवाडीह एवं सतबरवा थाना) पर रात्री में चलने वाले राहगीरो को हथियार का भय दिखाकर लुटपाट एवं छिनतई जैसी घटना को अंजाम दिया जाता था।
छापामारी दल में पुअनि सह- थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह छिपादोहर थाना,पुअनि रितेश कुमार राव छिपादोहर थाना,पुअनि बिकाशेन्दु त्रिपाठी छिपादोहर थाना ,पुअनि राजेश कुमार, छिपादोहर थाना तथा छिपादोहर थाना के रिजर्व गार्ड एवं आईआरबी 01 के सशस्त्र बल शामिल थे ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
पप्पु कुमार सिंह(23 वर्ष) पिता सरजु सिंह सा० गाड़ी (बगई टोला) थाना छिपादोहर जिला लातेहार
सोनल सिंह उर्फ बंसत सिंह(22 वर्ष) पिता जितेन्द्र सिंह सा० चान्दो थाना चैनपुर जिला पलामु के वर्तमान पता ग्राम गाड़ी थाना छिपादोहर जिला लातेहार ।
जप्त सामान का विवरण
तीन भरठुवा देशी बंदुक,एक देशी पिस्टल।