
बाबा साहब की तस्वीरों मे किया माल्यार्पण
साहिबगंज
शहर के जेएल राय रोड़ स्थित आजसू के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडेय के नेतृत्व में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।आजसू कायकर्ताओं ने डाॅ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए।साथ ही जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के बनाए गए संविधान एवं उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडेय ने बताया कि डॉ अंबेडकर ने अपने ज्ञान के माध्यम से विश्व को नई दिशा दिखाई है। विभिन्न कठिनाइयों का सामना कर समाज के कमजोर तबके के लोगों को समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए अपनी अहम भूमिका का निर्वाह किया। शिक्षा के माध्यम से विश्व में अपनी पहचान बनाई। हम सभी को उनके बताए गए मार्गो का मान रखते हुए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।
मौके पर जिला अध्यक्ष चतुरनंद पांडे, जिला उपाध्यक्ष मणिकांत मिश्रा,जिला कार्यकारिणी सदस्य राम प्रवेश यादव, नगर अध्यक्ष संतोष पासवान व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।