प्रतिनिधि सतबरवा पलामू :-शुक्रवार को सतबरवा के अंचल पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की ने जेसीबी की सहायता से गर्ल्स हाई स्कूल एसबी आई के आगे तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार सदल बल उपस्थित रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से आम आदमी के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ज्ञात हैं की NH के दोनों साइड इस कदर अतिक्रमण छाया हुआ था। जहां वाहनों की आवागमन में भारी परेशानी होती थी। जिससे दुर्घटना को टालने के लिए पुलिस बल को रोज- सड़कों पर जाम को हटाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती थी। लेकिन आज अतिक्रमण से जिला प्रशासन ने मुक्ति दिला दिया गया।परंतु साप्ताहिक बाजार में अतिक्रमण अब भी बरकरार है। जिसके सफाये का अब इंतजार हो रहा है।जनकारिबके लिए आपको बता दें कि जिला प्रशासन के द्वारा
9 अप्रैल को सतबरवा अंचल पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की और सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने अतिक्रमण कारियो को स्वयं से दो दिनों के अंदरअतिक्रमण हटा लेने का अल्टीमेट दिया था। वाध्य होकर प्रशासन को आज जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ा।