
LATEHAR:जिला मुख्यालय स्तिथ भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार के अध्यक्षता में मंगलवार को चतरा इटखोरी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आगमन को लेकर बैठक की गई।बैठक में मुख्य रूप से आगमन को लेकर विशेष तैयारी की गई। वहीं बैठक में मंडल के सभी बूथों से कार्यकर्ता को कार्यक्रम में ले जाने के लिए सभी पंचायत में प्रभारियों का नियुक्ति की गई। तत्पश्चात् गाँव चलो अभियान एवं लाभार्थी संपर्क अभियान का फिडबैक फॉर्म एवं चल रहे अभियान का समीक्षा की गई।मौके पर एसी मोर्चा जिला महामंत्री पिंटू कुमार रजक, जिला कार्यसमिति सदस्य हरिओम प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, श्यामकिशोर वैध, मंडल महामंत्री अवधेश चंद्रवंसी,महामंत्री शिवनाथ मेहता, मंत्री मंडल संजय सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मदन प्रसाद, दीपक प्रसाद, अमित कुमार, दीपक सिंह, बाबन पासवान, संजय कुमार, सहित पंचायत प्रभारी एवं पंचायत संयोजक सह संयोजक दर्जनों उपस्थित थें।