जिला परिषद रोहणी देवी और डॉक्टर अशोक कुमार ने फीता काट कर किया शुभारंभ
सिमरिया :- प्रखण्ड क्षेत्र के सीकरी गांव में हेल्थ स्टेशन का उद्घाटन विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्या रोहणी देवी,डॉक्टर अशोक कुमार करमाली ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया । अतिथियों ने हेल्थ सेंटर के संचालक डॉक्टर विनय कुमार मेहता को फूलों फलों की कामना किया और कहा कि इस तरह सुदूरवर्ती क्षेत्र में हेल्थ सेंटर खुलने से ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा। वहीं हेल्थ स्टेशन के संचालक डॉक्टर विनय कुमार ने बताया कि हमारे हेल्थ सेंटर में सभी तरह के बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए सभी सुविधाएँ उपलब्ध है। साथ हीं कम खर्च में सभी तरह की बीमारियों का इलाज समुचित तरीके से किया जाएगा। महिला मरीज के लिए विशेष सुविधा मौजूद है और डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे। यह हेल्थ सेंटर 24 घण्टे संचालित रहेगा। मौके पर पहुंची महिला मरीज को डॉक्टर अशोक कुमार ने जांच कर दवाइयां पर्ची में लिख उचित परामर्श दिया । हालांकि इस तरह गांव में हेल्थ सेंटर खुलने से ग्रामीण काफी उत्साहित थे। कहा कि अब साध्य रोग के इलाज के लिए दूर जाना नहीं पड़ेगा। मौके पर डॉक्टर विनय की पत्नी नूतन कुमारी,कैलाश महतो, सुरेश महतो,संतोष महतो,नागेश्वर महतो,महाबीर महतो,सुनील महतो,दिलीप महतो,सुरेंद्र महतो,इंद्रदेव महतो के अलावे दर्जनों महिला पुरुष शामिल थे।