
राँची :- कांग्रेस को बड़ा झटका, गीता कोड़ा भाजपा में शामिल लोकसभा चुनाव से पहले सियासत गर्म होती जा रही है। नेताओं का पार्टी बदलने और छोड़ने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज (सोमवार) झारखंड में कांग्रेस की एकमात्र सांसद गीता कोड़ा ने भाजपा का दामन थाम लिया.गीता कोड़ा राज्य इकाई प्रमुख बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा कथित तौर पर राज्य में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए गठबंधन से नाखुश थीं।पार्टी छोड़ने के बाद गीता कोड़ा ने सबसे पुरानी पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति का सहारा लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस ने देश को बर्बादी की ओर धकेल दिया है। कांग्रेस केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। एक तरफ, वे दावा करते हैं कि वे सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि उन्हें किसी की परवाह नहीं है और केवल अपने परिवार की चिंता है।