संताल परगना प्रभारी जुली सिन्हा व अशोक सिंह के हाथों किया गया वितरण
दुमका
दुमका जिला अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड के धरमपुर, सिंदुरिया में मंगलवार को राधास्वामी संगठन की संताल परगना प्रभारी जुली सिन्हा एवं संताल परगना वाहन प्रभारी अशोक सिंह की उपस्थिति में कन्यादान योजना के तमाम लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया गयाl बताते चलें की राधास्वामी संगठन सरकारी योजनाओं के समकक्ष कई प्रकार की योजनाओं का संचालन करती है, जैसे कन्यादान योजना, आवास योजना, वाहन योजना, ऋण माफ़ी योजना, पेंशन योजना,किसान सम्मान योजना समेत कई अन्य योजनाओं का संचालन किया जाता हैl मंगलवार की बैठक के दौरान संताल परगना प्रभारी जुली सिन्हा नें संगठन तथा संगठन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा उपस्थित लोगों के तमाम सवालों का विस्तारपूर्वक जवाब दियाl आवास योजना के बारे में चर्चा करते हुए जुली सिन्हा नें बताया की कोई भी व्यक्ति 1 लाख 50 हज़ार की राशि संगठन में जमा कराकर 600 स्क्वायर फुट में 2 बीएचके फ्लैट का लाभ ले सकता हैl ठीक इसी प्रकार दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों पर 40% तक की छूट संगठन द्वारा मुहैया कराई जाती हैl संगठन का प्रमुख उद्देश्य गरीबो तथा आर्थिक स्तर पर कमजोर वर्गों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करना तथा संगठन के माध्यम से उन्हें शशक्त करना हैl आज की बैठक में मुख्यरूप से संगठन की संताल परगना प्रभारी जुली सिन्हा, वाहन प्रभारी अशोक सिंह, रामगढ़ संगठन प्रतिनिधि प्रमोद राय, लक्ष्मण राय समेत योजनाओं से लाभान्वित ग्रामीण एवं अन्य उपस्थित थेl