
रामगढ़:- जिले के कंडेर पंचायत के पहाड़ों की तलहटी में चट्टानों पर सांप नुमा आकृति पाए जाने पर लोगों के बीच आस्था का केंद्र बना हुआ है। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा पूजा पाठ किए जाने लगा है। इस संबंध में पुजारी जतरू बेदिया द्वारा बताया गया कि कुछ समय पूर्व लकड़ी काटे जाने के दौरान उक्त आकृति प्रकाश में आया। इसके बाद इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गई। ग्रामीणों द्वारा पूर्व में इसके संबंध में किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी। समय अवधि बीतने के बाद ग्रामीणों द्वारा उक्त स्थल पर पहुंचकर पूजा पाठ किया जाना शुरू की गई है। इसके साथी पुजारी द्वारा बताया गया कि उक्त स्थल पर सच्चे मन से मांगे गए सभी मुरादे पूरी होती है। इसके साथी ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि महाशिवरात्रि के समय उक्त स्थल पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जाती है। लोगों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना किया जाता है।