चान्हो:-चान्हो प्रखण्ड के चामा पंचायत में सोमवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार अंचल अधिकारी संजिव कुमार पंचायत के मुखिया और पंचायत समिति सदस्य के साथ प्रखंड के सभी कर्मी शामिल हुए इस दौरान कार्यक्रम में ग्रामीणों के द्वारा अबुआ आवास का आवेदन कार्यक्रम के दौरान जमा किया। वहीं कई योजनाओं के साथ पेंशन योजना मनरेगा योजना कृषि योजना सहित छात्रवृत्ति योजना से संबंधित कई मामलों को लेकर आवेदन दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आवेदनों का निष्पादन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों के द्वारा निष्पादन किया गया कार्यक्रम के बाद कई योजनाओं से संबंधित विभागों के द्वारा परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। मौके पर जिला परिषद आदिल अजीम मुखिया बिशु भगत बाल विकास पदाधिकारी चंदा रानी कृषि पदाधिकारी उपेंद्र सिंह सी आई पुर्णिमा मिंज पंचायत सचिव नंदलाल पंचायत समिति सदस्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।